फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में 75 स्थानों से हटवाये गए लाउडस्पीकर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में 75 स्थानों से हटवाये गए लाउडस्पीकर
विज्ञापन

हापुड़। शासन के आदेश पर ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जिले में भी लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने नौ फ्लाईंग स्क्वायड का गठन किया है। ये अधिकारी अगले दो दिन में पूरे जिले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे। अभियान के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों में करीब 75 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाये गए। सभी धर्मगुरुओं से निर्धारित मानकों के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने की अपील की गई। अभियान से पूर्व थाना प्रभारियों ने सभी धर्मगुरुओं और प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ संवाद व समन्वय स्थापित कर उन्हें शासन की मंशा से अवगत कराया । जिसका सभी ने स्वागत करते हुए सराहना की। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि अधिकारी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर के मानकों को परखेंगे। जिला प्रशासन ने जिले में नौ टीमें गठित कर दो दिन में मांगी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed