फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

51 करोड़ से गढ़ और धौलाना के गांवों की सड़कें चकाचक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
51 करोड़ से गढ़ और धौलाना के गांवों की सड़कें होंगी चकाचक
विज्ञापन

हापुड़। जिले की बदहाल सड़कों की सूरत बदलेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे थे, जिसमें गढ़ और धौलाना विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए 68 प्रस्ताव भेजे हैं। हालांकि, सदर विधानसभा क्षेत्र से सड़कों के प्रस्ताव अभी विभाग को उपलब्ध नहीं हो सका है।
जिले की सभी सड़कों की हालत खस्ता है। मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढायुक्त सड़कों के कारण आए दिन दो पहिया वाहन चालक घायल होते रहते थे वहीं स्कूली बच्चों को भी दिक्कत होती थी। प्रदेश सरकार के सड़कों के गड्ढामुक्त अभियान के बाद भी गांवों की सड़कें नहीं बन पाई। हालांकि अब उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से पूरे जिले की एक साल की कार्ययोजना मांगी थी, जिसमें जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को भी शामिल करना था। इसके बाद हापुड़ में तीनों विधायकों से सड़कों के निर्माण, मरम्मत, विशेष मरम्मत, नवनिर्माण, चौड़ीकरण आदि के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह ने अपने क्षेत्र की 48 सड़कों के प्रस्ताव दिए हैं। धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने अब तक 20 सड़कों के प्रस्ताव दिए हैं। अभी तक हापुड़ सदर विधायक के प्रस्ताव विभाग को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

---
करीब 51 करोड़ के हैं प्रस्ताव -
गढ़ विधायक ने 74 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव दिए हैं, जबकि धौलाना विधायक ने कुल 29 किलोमीटर सड़क के निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इन सड़कों का विभाग द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद सड़कों को निर्माण के लिए चिन्हित किया जाएगा। हालांकि इन सभी सड़कों के निर्माण की लागत की बात की जाए तो इनके निर्माण में करीब 51 करोड़ का खर्चा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों के भेजे गए प्रस्ताव -
गढ़ विधान सभा क्षेत्र -
अठसैनी पुल से बछलौता पुल, सिंभावली रेलवे फीडर, सलोनी जखेड़ा मार्ग से धौलपुर, सलोनी लोहारी से शिवमंदिर तक, नवादा कला से फरीदपुर गोसाई, बुकलाना से मालियों वाली बस्ती, कैनाल पटरी से धनुपुरा, टोडरपुर से फरीदपुर गोसाई, एनएच 09 से रेलवे स्टेशन सिंभावली, टोडरपुर मार्ग से आरएसके इंटर कॉलेज, बीरसिंहपुर से न्याज खैय्या मार्ग, गेंदु नगला मार्ग, अनूपशहर कैनाल से खगौई नाले की पटरी, अनूप शहर के सहसपुरा। हरौड़ा मार्ग से रझैटी मार्ग। खानपुर मक्खनपुर संपर्क मार्ग, अब्दुल्लापुर मार्ग मेला मार्ग। जरीना पुल से सैदपुर नहर की पटरी मार्ग थाना बक्सर, अक्खापुर मार्ग शंकर टीला संपर्क मार्ग आदि

धौलाना विधान सभा क्षेत्र-
सौलाना से समाना, पिलखुवा से फगौता, जसरूप नगर से दस्तोई, एनएच 24 से कस्तला कासमाबाद, मोदीनगर हापुड़ से मिर्जापुर संपर्क मार्ग, मोदीनगर हापुड़ मार्ग के किलोमीटर 19 से दस्तोई, सरावा से उल्धन, राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से बड़ौदा हिंदुवान, खिचरा हसनपुर मार्ग, देहरा नहर से नगला उदयरामपुर, निधावली नहर के पुल से महाराज गढ़ी, पिलखवा धौलाना से पीथनपुरा, पिलखवा धौलाना से सिखैड़ा, बीघेपुर से कुल्ली सीमा तक रजवाहे की पटरी मार्ग का निर्माण, अचपलगढ़ी से खैरपुर खैराबाद, भूडिय़ा से नहर की पटरी, दहीरपुर से भूढिय़ा मार्ग, सपनावत पटरी से भूड़ीया मार्ग, फगौता से करनपुर मार्ग, समाना से छज्जूपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed