{"_id":"6262e4c9b6d306014c7f31c9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2372881122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान से अंगूठी लेकर भागे तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान से अंगूठी लेकर भागे तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ की दुकान से अंगूठी लेकर भागे तीन बदमाश गिरफ्तार
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित सराफ की दुकान से अंगूठी लेकर भागने वाले बदमाशों को कोतवाली और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सराफ की दुकान से चोरी की गई आठ अंगूठी, दो तमंचे, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल की रेलवे रोड पर गणपति प्लाजा में उनकी सराफा की दुकान है। 11 अप्रैल की दोपहर अमित खाना खाने घर आए थे और उनके पिता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल दुकान पर थे। इस दौरान एक युवक दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा। जबकि, उसका एक साथी बाइक पर दुकान के बाहर खड़ा हो गया। युवक ने राजेंद्र से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। मौका पाकर युवक नौ अंगूठी से भरा डिब्बा लेकर दुकान से भाग निकला। इसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे और पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
एसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह और एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि सराफा बाजार में चोरी के इरादे से दो शातिर चोर बाइक पर घूम रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनकी पहचान जनपद मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के काजीपुर निवासी अमित और जाहिदपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने सराफ की दुकान में चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने बाकी अंगूठियों को मेरठ के सुभाष नगर बाजार स्थित सराफ सचिन वर्मा को बेचा है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों से आठ अंगूठी बरामद कर ली गई हैं।