फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कलक्ट्रेट परिसर में बनेगा ऑडिटोरियम, मुख्य चौराहों का होगा सुंदरीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शुक्रवार को एचपीडीए कार्यालय के सभागार में बोर्ड बैठक करते कमिश्नर सुरेंद्र सिंह । संवाद - फोटो : HAPUR
कलक्ट्रेट परिसर में बनेगा ऑडिटोरियम, मुख्य चौराहों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में जिला मुख्यालय परिसर में आधुनिक ऑडिटोरियम बनाने, प्रीत विहार और आनंद विहार योजना के मध्य चौराहों के सुंदरीकरण समेत 9 प्रस्तावों में से आठ पर मुहर लगी। इसके अलावा प्राधिकरण और किसानों के बीच चल रहे विवाद का मामला भी बैठक में उठा। मंडलायुक्त ने 2007 के सेटेलाइट से नक्शे लेकर, दुकानों व भवनों की स्थिति का जायजा लेने के आदेश दिए हैं। इसके बाद ही मामले का निस्तारण करने के आदेश दिए।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्राधिकरण ने जमीनों का अधिग्रहण वर्ष 2005 में किया था। वर्ष 2007 तक के नक्शे सेटेलाइट से लिए हैं। जल्द ही वर्ष 2005 तक के नक्शे आ जाएंगे। जिसके बाद प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा। मंडलायुक्त ने कहा कि आनंद विहार योजना स्थित कलक्ट्रेट परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस आडिटोरियम बनाया जाए। हापुड़-दिल्ली मार्ग पर प्राधिकरण की प्रीत विहार एवं आनंद विहार योजना के मध्य चौराहे को विकसित किया जाए। बोर्ड बैठक में नौ में से आठ प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन

जिनमें वित्तीय वर्ष 2022-23 का 148.25 करोड़ की आय तथा 115.76 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव प्रमुख रहा। इसके अलावा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित सेक्टर दर/नीलामी के लिए न्यूनतम आरक्षित दरों को छह माह तक तक फ्रीज किया जाएगा। आनंद विहार आवासीय योजना के एच ब्लाक में ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत निर्मित 396 एमआईजी भवनों की कीमत फ्रीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न आवासीय योजनाओं में रिक्त दुर्बल आय वर्ग, अल्प आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग भवनों की कीमत फ्रीज की जाएगी। आनंद विहार आवासीय योजना ब्लाक-जे में जनपद स्तरीय अधिकारियों के आवास के लिए आरक्षित ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या जीएच-01, जीएच-02 एवं जीएच-03 को एकल आवासीय भूखंडों के रूप में नियोजित करते हुए विवादित भूखंडों के स्थान पर वैकल्पिक भूखंड के रूप में दिए जाने एवं अवशेष भूखंडों को प्राधिकरण के द्वारा खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय किए जाएंगे।
प्राधिकरण की योजनाओं में आवंटित विवादित आवासीय भूखंडों के स्थान पर वैकल्पिक भूखंड दिए जाने संबंधी नीति बनाई जाएगी। आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक में ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या जीएच- 01, जीएच-3 के 2(1) एवं के 2 (2) को नीलामी के माध्यम से विक्रय किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अंतर्गत उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के भवन निर्माण के लिए आरक्षित ऑफिस भूखंडों को प्राधिकरण के द्वारा खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय किया जाएगा।
मंडलायुक्त ने किया पौधारोपण
मंडलायुक्त ने आनंद विहार, प्रीत विहार में बने फ्लैटों का निरीक्षण किया। वहीं पौधे लागकर पर्यावरण संरक्षण का प्रण दिलाया। इस मौके पर डीएम मेधा रूपम, वीसी अर्चना वर्मा, अतुल कुमार सिंह, महेश अग्रवाल, अशोक पाल, मुनेश त्यागी, गीता गोयल, एससी गौड, कृष्ण मोहन, हर्ष रूप सिंह, अनिल कुमार, अर्चना गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, ललित अग्रवाल, पवन हूण, राजवीर भाटी, राधेलाल त्यागी मौजूद रहे।

नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मांगा मुआवजा
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिला। पवन हूण ने तीन मांगे रखीं, जिसमें प्राधिक रण के गठन से पूर्व किसानों के बने भवन, मकान, दुकानों को यथास्थिति में छोड़ने, भविष्य की योजनाओं की जमीनों को अधिग्रहण से मुक्त करने और बची हुई जमीनों का नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की। मंडलायुक्त ने इस मामले में वर्ष 2007 के सेटेलाइट के नक्शे का परीक्षण करने के बाद समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान राधे लाल त्याग, सुधाकर त्यागी, पूनम त्यागी, अर्पण चौधरी, संजय चौधरी, नूतन त्यागी, अजय त्यागी, अनुज आदि थे।

शुक्रवार को एचपीडीए कार्यालय में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मिलने के लिये पहुंचे भाकियू भानु के प?

शुक्रवार को एचपीडीए कार्यालय में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मिलने के लिये पहुंचे भाकियू भानु के प?- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को एचपीडीए कार्यालय में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मिलने के लिये पहुंचे व्यापारी । संवाद

शुक्रवार को एचपीडीए कार्यालय में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मिलने के लिये पहुंचे व्यापारी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed