{"_id":"625da3393c12972b7f51a747","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd237097952","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियम तोड़ने पर 220 का काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियम तोड़ने पर 220 का काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियम तोड़ने पर 220 का काटे चालान, मास्क भी जरूरी
हापुड़। सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत के पहले दिन सोमवार को जिला पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। मेरठ रोड तिराहा पर प्रशिक्षु सीओ स्तुति सिंह के नेतृत्व में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान सीओ ने नाबालिगों, युवतियों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा।
सोमवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत हो रही है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सीओ स्तुति सिंह ने पुलिस बल के साथ मेरठ तिराहे पर चेकिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों को रोका गया। अक्सर नाबालिग और युवतियां और महिलाओं के प्रति नरम रुख अपनाने वाली पुलिस ने इनके खिलाफ भी सख्ती की। पुलिस के सामने नाबालिग गिड़गिड़ाए तो उनके परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ा और कुछ के चालान भी काटे। उन्हें बताया गया कि बच्चों के हाथों में दोपहिया वाहन देना कितना खतरनाक हो सकता है। ऐसे अभिभावकों को लापरवाही में हुई दुर्घटनाओं के बारे में भी बताया गया। अभियान के तहत करीब 220 वाहनों के चालान काटे गए। सबसे अधिक हेलमेट न पहनने वालों पर कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक पुलिस से बचकर भागते नजर आए। कई वाहन चालक तो पुलिस को देखकर बीच सड़क से ही बाइक वापस मोड़कर भाग गए। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जिले में मास्क हुआ जरूरी, जल्द चलेगा अभियान
कोविड के बढ़ते मामलों के बाद शासन की ओर से हापुड़ जिले में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। अब घरों से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क जरूरी होगा। इसके लिए पहले जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई शुरू होगी। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद लोगों को जागरूक करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को तहसील चौराहे पर चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले युवक को रोकती ट्रैफिक सीओ श- फोटो : HAPUR

मैडम एक बार माफ़ कर दो --सोमवार को तहसील चौराहे पर चैकिंग के दौरान ट्रैफिक सीओ श्रुति सिंह के सामन?- फोटो : HAPUR
विज्ञापन