फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत पांच पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पति को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता गांव में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर थाना बाबूगढ़ में पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
गांव बछलौता निवासी धनपाल कौर ने बताया कि उसके पुत्र तरसैम सिंह की शादी सात अगस्त 2019 को पंजाब के जनपद जालंधर निवासी अनुबाला से हुई थी। आरोप है कि अनुबाला की पहले एक शादी हो चुकी थी। जिसको अनुबाला व उसके परिजनों ने उनसे छिपाया था। शादी करने के कुछ दिन बाद पीड़िता का पुत्र तरसैम नौकरी करने सऊदी अरब चला गया। इसके बाद अनुबाला और उसके परिजन उसके पुत्र तरसैम को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। आरोपियं ने पीड़िता और उसके पुत्र के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर उसके पुत्र ने छह सितंबर 2021 को सऊदी अरब में ही आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले पुत्र ने एक वीडियो बनाई थी। वीडियो में उसने अनुबाला और उसके परिजनों के प्रताड़ित होकर जीवन लीला समाप्त करने की बात कही है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अनुबाला, रजनी, रवि मिश्रा, लकी और प्रेमिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed