{"_id":"6256ff7be9f56d51e345ae8a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2368456181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व पुलिस में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व पुलिस में हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व पुलिस में हाथापाई
हापुड़। सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग चौराहे पर चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष की बुलेट की चाबी निकालने पर विवाद शुरू हुआ। मौके पर जमा हुई भीड़ के कारण सड़क पर जाम लग गया। एसडीएम सदर और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेकर अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के उत्तरी मंडल के महामंत्री रितिक त्यागी बुधवार शाम अपनी बुलेट पर सवार होकर गढ़ रोड पर जा रहे थे। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर मेरठ गेट चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ पक्का बाग चौपला पर चेकिंग कर रहे थे। टीम ने रितिक त्यागी की बुलेट बाइक को रोक लिया और कागजात मांगे।
आरोप है कि दरोगा ने बाइक की चाबी निकाल ली, जिस पर विवाद शुरू हो गया और हाथापाई हो गई। जिलाध्यक्ष पर दरोगा पर हाथ उठाने का आरोप है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह और सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि सच्चाई पता करने के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। शुरूआती जांच में जिलाध्यक्ष दरोगा के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है।