फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर में घुसकर महिला की हत्या का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घर में घुसकर महिला की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला वैशाली कालोनी में घर में घुसकर महिला और उसकी पुत्रियों ने वर्षा की हत्या का प्रयास किया। धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने महिला और उसकी तीन पुत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वर्षा ने बताया कि उसकी पड़ोसी महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दो अप्रैल को वह अपने घर पर मौजूद थी। दोपहर के समय अंजू अपनी तीन पुत्रियों को लेकर उसके घर में घुस आई। विरोध करने पर तीनों ने उस पर धारदार हथियार से वार करते हुए हत्या का प्रयास किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर सभी फरार हो गई। महिला को परिजनों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed