फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी निवासी विवाहिता सपना की हत्या का प्रयास किया। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर महिला थाना में नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सपना ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के हर्ष विहार निवासी कृष्ण से कुछ वर्ष पहले हुई थी। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से उसे परेशान किया जाने लगा। ये लोग उसका शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते लगे। घर न बिगड़े इस कारण विवाहिता प्रताडना सहती रही। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता जान बचाकर मायके पहुंची। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि महिला थाने में कृष्ण गिरी, अमित, बबीता, जितेंद्र, कविता, दीपक, गोला, संजू और रामकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed