फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टौरी में दो बच्चों की मां व उसके अविवाहित प्रेमी ने अपने-अपने घर पर जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। युवक अभी भी गंभीर हालत में हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है।
पुलिस के अनुसार हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टौरी निवासी युवक हापुड़ में ही वेल्डिंग का कार्य करता है। उसका पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला दो बच्चों की मां है। प्रेम-प्रसंग के बारे में दोनों के परिजनों को जानकारी थी। कुछ दिन पहले ही युवक का रिश्ता पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुआ था और एक माह बाद उसकी शादी थी। जिसका महिला विरोध कर रही थी। युवक भी इस रिश्ते से खुश नहीं था और महिला के साथ लगातार छिप छिपकर मिल रहा था। इस बात का पता चलने पर शुक्रवार को युवक और महिला के परिजनों ने उसे धमकाते हुए महिला से दूर रहने की हिदायत दी थी। जिससे नाराज होकर युवक ने सुबह अपने घर पर जहर खा लिया।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने पर महिला ने भी अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों के परिजनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दोनों के परिजनों से पूछताछ की गई है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed