{"_id":"6245db4d3545f370297a87b5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236183549","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में आंध्रप्रदेश पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में आंध्रप्रदेश पुलिस का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा बाजार में आंध्रप्रदेश पुलिस का छापा
हापुड़। चोरी किए गए सोने के आभूषण गलाने के मामले में आंध्र प्रदेश के थाना तिरुपति पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने एक सराफ समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम स्थानीय पुलिस के साथ बृहस्पतिवार दोपहर चंडी रोड स्थित एक सराफ की दुकान पर पहुंची। मौके पर सराफा व्यापारी जमा हो गए और छापे का कारण पूछा। पुलिस ने बिना कारण स्पष्ट किए एक सराफ समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इन्हें लेकर कोतवाली आ गई। देर शाम तक इनसे पूछताछ जारी थी। टीम में आए थाना तिरुपति के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र रेड्डी ने बताया कि उनकी सात सदस्य टीम करीब डेढ़ किलोग्राम के सोने के आभूषण चोरी के मामले में हापुड़ आई है। थाना तिरुपति क्षेत्र निवासी श्रीनिवास, पवित्रा और चंद्र के घर से अलग-अलग तारीखों में करीब डेढ़ किलो के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। वारदात में शामिल एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी के आभूषणों को हापुड़ के सराफा बाजार में बेचा गया है। जिसे यहां गलाया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।