{"_id":"62433d4f94703421f7705e8b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236082890","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन की खोदाई से मकानों में दरार, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन की खोदाई से मकानों में दरार, दहशत में लोग
विज्ञापन
जल निगम द्वारा किया जा रहा कार्य
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन की खोदाई से मकानों में दरार, दहशत में लोग
हापुड़ । रामपुर रोड पर चल रहे सीवर लाइन के कार्य ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। वार्ड नंबर 24 स्थित मोहल्ला करीमपुरा में कार्य के दौरान मकानों में दरार आ गई है। खुदाई के दौरान मकान के चबूतरे गिर गए हैं। नालियां टूटने से मोहल्ले में जल भराव की समस्या भी बन गई है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है।
जल निगम द्वारा शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। रामपुर रोड पर एसटीपी प्लांट का निर्माण चल रहा है। मगर खुदाई के दौरान लोगों के मकानों में दरारें आ गई हैं, मकानों के चबूतरे भी गिर गए हैं । वार्ड के सभासद हाजी बाबूद्दीन ने बताया कि जल निगम द्वारा जो खुदाई कराई जा रही है उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जिसके कारण लोगों के मकानों में काफी लंबी दरार आ गई हैं। कई मकान गिरने की कगार पर आ गए हैं, क्योंकि खुदाई के दौरान नीचे की बुनियाद तक हिल गई हैं। मकानों में दरार आने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जल निगम को हादसे का इंतजार
सभासद हाजी बाबूद्दीन ने बताया कि मकानों में दरार आने के बाद जल निगम व प्रशासन की टीम ने इस तरफ कोई दौरा नहीं किया है। ऐसे में लोगों में आक्रोश है। मोहल्ला निवासी शराफत, अमजद, शरीफ, राजू, नफीसा, नवाब, नफीस व अन्य लोगों के मकानों मे दरार आ गई हैं। पीड़ित लोग भी मकानों को देखकर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड में हो रहा जलभराव
जल निगम द्वारा खुदाई के दौरान नालियों को भी तोड़ दिया गया है। जिसके कारण गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है और गंदे पानी की निकासी भी नहीं हो रही है। सभासद ने बताया कि वार्ड के लोग जलभराव से काफी परेशान हैं। हर समय गंदे जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता से मामले की जानकारी ली जा रही है। वार्ड में टीम को भेजा जा रहा है। लोगों की समस्या का समाधान तत्परता से कराया जाएगा। - दिग्विजय सिंह, एसडीएम सदर

रामपुर रोड पर मकान में आई दरार- फोटो : HAPUR

रामपुर रोड पर मकानों में आई दरार के पीड़ित परिवार- फोटो : HAPUR