{"_id":"624207254b45011c797d0a36","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23603466","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में टीकाकरण शुरू होने का इंतजार, बच्चों में उत्साह अपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में टीकाकरण शुरू होने का इंतजार, बच्चों में उत्साह अपार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में टीकाकरण शुरू होने का इंतजार, बच्चों में उत्साह अपार
हापुड़। टीकाकरण के छठे चरण में शामिल 54 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित करने में स्कूल बड़ा सहयोग देंगे, स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में युद्धस्तर पर कैंप लगाने का निर्णय लिया है। दस दिन में सिर्फ 550 बच्चों ने ही टीका लवाया है, अब धर्मगुरुओं का सहारा भी लिया जाएगा। 18 से 44 साल वाले चरण में शत प्रतिशत को पहला डोज लगा दिया गया है।
कोरोना महामारी के दौरान 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक 19 लाख से अधिक डोज लगा दिए गए हैं। 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया है। लेकिन यह अभियान अभी तक आठ बूथों पर ही चल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अभियान को रफ्तार ही नहीं मिल पा रही है।
आलम यह है कि लक्ष्य को पाने में स्वास्थ्य विभाग विफल हो रहा है, अब स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों को टीका लगाने की तैयारी है। बूथों पर आने वाले बच्चों ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को बातचीत में बताया कि टीका लगवाने को लेकर उनमें जबरदस्त उत्साह है। लेकिन स्कूल में जाने के कारण बूथ पर आने तक का समय ही नहीं मिल पा रहा है। स्कूलों में यदि टीकाकरण शुरू कर दिया जाए तो काफी राहत मिल जाएगी, सभी बच्चे टीकाकरण भी करा सकेंगे।
विज्ञापन
ये तैयारी की गई
- स्वास्थ्य विभाग ने बीएसए व डीआईओएस को लिखा पत्र।
- स्कूलों से मांगी अध्ययनरत बच्चों की सूची।
- टीमों को दिया गया प्रशिक्षण।
- धर्म गुरूओं से किया जा रहा संपर्क।
- घर घर जाकर अभिभावकों से कर रहे अपील।
स्कूलों से की है अपील
बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्कूलों से अपील की है कि विद्यालय परिसर में ही कैंप लगवाकर टीकाकरण कराया जाए। ताकि बच्चों को कोरोना महामारी से परेशान न होना पड़े। स्कूलों ने भी जल्द स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सहयोग की अपील की है।
- विकास शर्मा
स्कूल टीकाकरण के लिए तैयार
स्कूल बच्चों के टीकाकरण को लेकर पूरी तरह तैयार हैं,किशोरों के टीकाकरण में जिस तरह का सहयोग दिया था, 12 से 14 साल आयु वर्ग वालों के लिए भी इसी तरह का सहयोग दिया जाएगा। बच्चों के लिए जल्द कैंप लगने चाहिए।
-पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष स्कूल एसोसिएशन।