{"_id":"623f43cd5930677b7569eefb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235930597","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीसदी बढ़े स्टेशनरी के दाम, 1500 में मिल रहा नर्सरी का कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीसदी बढ़े स्टेशनरी के दाम, 1500 में मिल रहा नर्सरी का कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 फीसदी बढ़े स्टेशनरी के दाम, 1500 में मिल रहा नर्सरी का कोर्स
हापुड़। नए शैक्षिक सत्र में किताब, कॉपियों के रेट 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं, निजी प्रकाशनों की पुस्तकों के नर्सरी का कोर्स 1500 रुपये तक मिल रहा है, जबकि कक्षा एक से पांचवीं तक का कोर्स दो हजार से 3200 रुपये में मिल रहा है। इंटरमीडिएट के भौतिक और रसायन की किताबों के दाम 1800 रुपये तक हैं। जबकि एनसीईआरटी की यहीं पुस्तकें सिर्फ 400 रुपये तक में ही मिल रही हैं।
एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होगा, स्कूलों ने निजी प्रकाशनों से पहले ही समझौता कर लिया है। जबकि शासन के सख्त आदेश हैं कि एनसीईआरटी की किताबों का कोर्स ही स्कूलों में चलाया जाए। इस बार कागज पर काफी महंगाई की गई है, जिसका असर किताब, कॉपियों पर देखने को मिल रहा है। निजी प्रकाशनों ने किताबों के दाम बीते वर्षों के मुकाबले 20 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ा दिए हैं, जबकि एनसीईआरटी की किताबों के दाम भी बढ़ाए गए हैं।
कोर्स निजी प्रकाशन एनसीईआरटी
नर्सरी 1200-1500 400
एक से पांच तक 2200-3200 850
छह से आठवीं 3300-3800 950
10 वीं से 12वीं 4500 तक 1050-1400
इंटरमीडिएट में एनसीईआरटी व निजी प्रकाशनों की किताबों की स्थिति
विषय निजी प्रकाशन एनसीईआरटी
भौतिक विज्ञान 1200-1400 400
रसायन विज्ञान 1300-1400 400
जीव विज्ञान 1200-1300 200
गणित 1000-1200 300
छोटी कक्षाओं की महंगी किताबें
विषय निजी प्रकाशन एनसीईआरटी
सोशल साइंस 250-350 40
गणित 300-350 50
विज्ञान 250-300 30
निजी प्रकाशकों की किताबें दे रहे स्कूल
एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराना सरकार का सराहनीय कदम है। लेकिन स्कूल इस कोर्स में कुछ किताबें निजी प्रकाशनों की लगा रहे हैं, जिनकी कीमत एनसीईआरटी के कोर्स से कहीं अधिक है। दूसरे विभाग के अधिकारियों से इसकी जांच कराई जाएगा। - सारिका बंसल, अभिभावक।--फोटो संख्या--11
विज्ञापन
डीएम करें निरीक्षण, स्कूलों पर हो कार्रवाई
शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों को संरक्षण दे रहे हैं, इन्हीं की सह पर एनसीईआरटी के स्थान पर निजी प्रकाशनों का कोर्स लगाया जा रहा है। डीएम खुद विद्यालयों का निरीक्षण कर, सच्चाई को परखें। अभिभावकों का पूरा बजट महंगे कोर्स ने बिगाड़ दिया है।---कनिका, अभिभावक।--फोटो संख्या---12
--
-एनसीईआरटी की किताबों को कोर्स में शामिल करें-
एनसीईआरटी की किताबों को ही कोर्स में शामिल करें, शासन के आदेशों का उल्लंघन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर, इसका सत्यापन करें।--प्रेरणा सिंह, सीडीओ।