{"_id":"623df68a81ab0e07a9322a73","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2358832151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विधायक देने वाले जिले को नहीं मिली मंत्री की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विधायक देने वाले जिले को नहीं मिली मंत्री की कुर्सी
विज्ञापन
शुक्रवार को शिवपुरी में आदित्यनाथ योगी के शपथ कार्यक्रम को टीवी स्क्रीन पर देखते लोग । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन विधायक देने वाले जिले को नहीं मिली मंत्री की कुर्सी
हापुड़। जिले की तीनों विधानसभा सीटों से भाजपा के विधायक चुने गए। लेकिन शुक्रवार को नई सरकार के गठन में जिले के किसी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला। इससे जिले की जनता भी मायूस हुई है। हालांकि सरावनी निवासी नरेंद्र कश्यप को एक बार फिर स्वतंत्र प्रभार मंत्री का पद मिला है।
हापुड़ जिले में इस बार चुनाव से पहले सभी सीटों पर मुकाबला कड़ा था। लेकिन मतगणना के बाद तीनों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया। विजयपाल आढ़ती हापुड़ सदर सीट पर दूसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे। दो बार जीतने पर उम्मीद थी कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा गढ़ सीट से विजेता रहे हरेंद्र सिंह तेवतिया को चौधरी चरण सिंह के परिवार से ताल्लुक रखने और किसान को साधने की उम्मीद से उनके भी मंत्री बनने के कयास थे। वहीं धौलाना से ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले धर्मेश तोमर भी इस लाइन में थे। लेकिन जिले के तीनों विधायकों में से किसी के नाम की भी घोषणा न होने से समर्थकों के हाथ मायूसी लगी है।
सपा सरकार में मदन चौहान रहे थे मंत्री
हापुड़ के जिला बनने के बाद सपा सरकार में सन 2012 में गढ़ से विधायक चुने गए मदन चौहान मनोरंजन कर मंत्री बनाए गए थे। करीब ढाई साल तक वे मंत्री रहे। मदन चौहान को यह उपलब्धि सपा सरकार में लगातार तीन बार विधायक बनने के बाद मिली थी।
विज्ञापन
नई सरकार से उम्मीद कर रहे लोग -
व्यापार को बढ़ावा दे सरकार
हापुड़ को जिला बने 10 साल से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन अभी तक व्यापारियों की स्थिति सुधरी नहीं है। व्यापारियों पर लगने वाले कर कम हों और व्यवसाय के बढ़ावे की ओर सरकार ध्यान दें। --ललित अग्रवाल, अध्यक्ष, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।--फोटो संख्या--42
जीएसटी की जटिलताएं हो कम
जीएसटी की जटिलताएं परेशान कर रही हैं। व्यापारियों के लिए बैंकों से ऋण मिलने की प्रक्रिया भी आसान होनी चाहिए। ताकि कामकाज के दौरान किसी तरह की परेशानी न रहे। - शिव अवतार अग्रवाल, अध्यक्ष कपड़ा एसोसिएशन।--फोटो संख्या-40
ॉ
जाम मुक्त हो शहर
जाम की समस्या जिले में कई दशकों से चली आ रही है, दिनभर मेरठ और तहसील चौराहा पर जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। - मनीष कंसल, अध्यक्ष, मिनी फ्लोर मिल एसोसिएशन-फोटो संख्या--43
हाईकोर्ट बेंच दिलाए सरकार
हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर सरकार को गंभीर होना होगा। नई सरकार को लोगों ने चुनकर इस उम्मीद से भेजा है कि वह लोगों का भला करे। इस मुद्दे पर सरकार जल्द निर्णय ले। - अजीत चौधरी, अध्यक्ष हापुड़ बार एसोसिएशन ।-फोटो-44
सख्ती से हो अपराध नियंत्रण
सरकार अपराध नियंत्रण में और सख्ती बरते। जिले में अपराध की स्थिति फिलहाल सही है। लेकिन मोबाइल चैन झपटमारी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाई जाए। इसके अलावा महिलाएं भी सुरक्षित हों। - विजय अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रवाल महासभा।-फोटो-41

शुक्रवार को रेलवे रोड पर दुबारा आदित्यनाथ योगी के मुंख्यमंत्री बनने पर मिठाई खिलाते व्यापारी । ?- फोटो : HAPUR