{"_id":"623b62664a917c6c6c277831","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2357900153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशीला पदार्थ पिला किया हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय में नशीला पदार्थ पिला किया हत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय में नशीला पदार्थ पिला किया हत्या का प्रयास
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी संगीता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और बदहवासी की हालत में धारदार हथियार से वार कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता संगीता देवी ने बताया कि काफी समय से पति दीपक, ससुर परमानंद, सास, नरेश, राखी और नीरज दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते आ रहे थे। इनकी प्रताडना को वह लगातार सह रही थी। 15 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलकर उसे पिला दिया। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया।
बेहोशी टूटने पर उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पर उसके मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।