{"_id":"623b62654a917c6c6c27782e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2357899172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, शिक्षिका की मौत
विज्ञापन
मृतक शिक्षिका सोनिया का फाइल फोटो । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, शिक्षिका की मौत
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एनएच-9 पर मंसूरपुर कट के पास नोएडा और गाजियाबाद से शिक्षिकाओं को ला रही एक कार ट्रक में घुस गई। इसमें एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने किसी तरह कार में फंसी शिक्षिकाओं को बाहर निकाला।
जनपद गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-49 निवासी अमित कुमार की पत्नी सोनिया त्यागी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट सोसायटी निवासी पूजा पत्नी अशोक, नोएडा के सेक्टर-76 निवासी प्राची पत्नी शिवम, सेक्टर-61 कृष्णा अजनारा रेजिडेंसी निवासी वंदना शर्मा पत्नी अजय शर्मा, गाजियाबाद के लैंडक्राफ्ट सोसायटी निवासी प्रियंका पत्नी महकार सिंह जिले के सिंभावली ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में अध्यापिकाएं हैं। वह बुधवार सुबह इको कार से विद्यालय जा रही थीं। थाना देहात क्षेत्र के नेशनल हाइवे-9 पर मंसूरपुर कट के पास पहुंचने पर चालक जनपद संभल के मणिकावली थाना गन्नौर निवासी ताराचंद का अचानक संतुलन बिगड़ गया। परिणामस्वरूप कार ट्रक में घुस गई। हादसे में सोनिया त्यागी की मौत हो गई, जबकि चालक और चार अन्य शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को किसी प्रकार बाहर निकालते हुए उन्हें नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, कार के चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एनएच पर यातायात प्रभावित हो गया।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि, उसका चालक फरार है।
विज्ञापन
मंगलवार को सोनिया छुट्टी के लिए पोर्टल पर कर रहीं थी आवेदन
मृतक सोनिया त्यागी दयानतपुर के स्कूल में शिक्षिका थी। साथी शिक्षकों ने बताया कि मंगलवार को सोनिया छुट्टी के लिए पोर्टल पर आवेदन कर रहीं थी, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण आवेदन नहीं हो सका। यदि छुट्टी मिल जाती तो बुधवार को यह अनहोनी नहीं होती।
अस्पताल में उमड़ी शिक्षकों की भीड़
शिक्षिका सोनिया त्यागी की मौत व चार अन्य शिक्षिकाओं के घायल होने की सूचना पर बड़ी संख्या में शिक्षक गढ़ रोड के अस्पताल में पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर विनय त्यागी, अखिलेश शर्मा, विनय कुमार, नीरज चौधरी, पिंकी राजन समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। उधर, गाड़ी चालक ताराचंद ने बताया कि बीते चार साल से वह शिक्षिकाओं को हापुड़ लेकर आ रहा है। बुधवार को एक गाड़ी वाला पीछे से बार बार हार्न दे रहा था, उसे आगे निकालने के लिए गाड़ी धीमी कर एक ट्रक के पीछे चलने लगा। अचानक ही ट्रक ने ब्रेक लिया, जिस कारण यह हादसा हुआ।