फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रुपयों के लेनदेन में दोस्त की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रुपयों के लेनदेन में दोस्त की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव
विज्ञापन

हापुड़। रुपयों के लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने तीस वर्षीय युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर टोल प्लाजा के पास जेसीबी से खोदाई कराकर शव को बरामद कर लिया।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव कुराना निवासी इरफान पुत्र यूनुस कुराना टोल प्लाजा के पास ही फास्ट टैग और ट्रेवल एजेंसी का कार्य करता था। उसने अपना कार्यालय भी बनाया हुआ था। गांव निवासी रागिब और माजिद से उसकी दोस्ती थी। दोनों ही इरफान के साथ ही काम करते थे। इरफान 18 मार्च से लापता हो गया था। परिजनों ने रागिब और माजिद पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने इरफान की हत्या का सच कबूल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि करीब 18 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर इरफान का रागिब और माजिद से विवाद हो गया था। इसी के चलते रागिब और माजिद ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर इरफान की हत्या कर दी। शव को कई टुकड़ों में काटने के बाद पॉलिथीन में पैककर कार्यालय के सामने ही जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर जमीन में गाड़ दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में एक अन्य आरोपी आकिब भी शामिल था। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी भर दोस्ती निभाने का था वादा, हत्या करते हुए नहीं कांपे हाथ
हापुड़। कुराना निवासी इरफान की मौत ने दोस्ती के पवित्र रिश्तों को भी कलंकित कर दिया है। कभी एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने वाले चारों दोस्त हर पल साथ साथ मस्ती से बिताया करते थे। लेकिन रूपयों के लेनदेन ने दोस्तों के बीच ऐसी लकीर खींच दी की, इरफान के शव को दो दर्जन से अधिक टुकड़ों में काटने में भी आरोपियों के हाथ नहीं कांपे।
गांव कुराना निवासी इमरान ने बताया कि मृतक इरफान के पिता मोहम्मद युनूस और माता राहत बेगम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इरफान गुलावठी में ही रहता था और कुराना टोल प्लाजा पर वाहनों पर फास्ट टैग लगाने का काम करता था। टोल प्लाजा के पास गांव निवासी रागिब ढाबा और माजिद चाय की दुकान चलाता है। जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के भमड़ी निवासी आकिब ढाबा पर ही काम करता है।
तीनों से इरफान की गहरी दोस्ती थी। इरफान के काम में रागिब साझेदार था। रुपयों के लेनदेन में बात इतनी बिगड़ी की तीनों ने मिलकर इरफान की हत्या की योजना बना डाली।
कॉल डिटेल से हुआ शक
पुलिस ने इरफान के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली। पुलिस को पता चला कि जिस रात इरफान गायब हुआ था। उस रात वह रागिब, माजिद और आकिब के साथ था। इरफान की आखिरी लोकेशन उसके ऑफिस की आई थी। पुलिस ने ऑफिस पहुंचकर छानबीन की तो दीवार पर कुछ खून के धब्बे मिले। इसी शक के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया था।

शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
इरफान पर करीब 18 लाख रुपये उधार थे, जिसे देने से इनकार करने पर 19 मार्च की रात शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था। इसके बाद तीनों ने इरफान की धारदार हथियार से हत्या कर दी, शव को छोटे-छोटे दुकड़ों में काट डाला। शव बरामद न हो सके, इस उद्देश्य से उसे जमीन में दफना दिया था।

सोमवार को बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल के पास गड्ढा खोदकर युवक का शव निकालते लोग । संवाद

सोमवार को बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल के पास गड्ढा खोदकर युवक का शव निकालते लोग । संवाद- फोटो : HAPUR

मृतक इरफ़ान का फाइल फोटो । संवाद

मृतक इरफ़ान का फाइल फोटो । संवाद- फोटो : HAPUR

सोमवार को बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल के पास युवक का शव मिलने पर लगी लोगो की भीड़ । संवाद

सोमवार को बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल के पास युवक का शव मिलने पर लगी लोगो की भीड़ । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed