फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग को एक युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। मामला प्रकाश में आने पर परिजनों ने शिकायत की तो शादी का झांसा दिया। दबाव बनाने के लिए किशोरी को बंधक बनाकर मारपीट भी की।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह किराये पर रहती है। कुछ समय पहले मकान मालिक के पुत्र ने उसकी नाबालिग पुत्री से शादी का झांसा देकर मेल जोल बढ़ा लिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलकर पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों की हत्या करने की भी धमकी दी। इतना ही नहीं अपने घर में बंधक बनाकर मारपीट भी की गई, लोगों ने उन्हें बचाया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed