फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

1200 बच्चों को आज आठ बूथों पर लगेगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
1200 बच्चों को आज आठ बूथों पर लगेगा भरोसे का टीका
विज्ञापन

हापुड़। होली की छुट्टियों में तीन दिन से बंद पड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू होगा। आठ बूथों पर 1200 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 12 से 14 साल वाले 56691 बच्चे चिन्हित किए गए हैं, अभी तक सिर्फ 50 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका है। अफसर पोलियो अभियान समाप्त होने के बाद युद्धस्तर पर अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं।
शासन द्वारा 12 से 14 साल के बच्चों को टीके लगाने का आदेश कर दिया गया है। इसका शुभारंभ भी हापुड़ में हो गया, पहले ही दिन सिर्फ 50 बच्चों को टीका लगाकर अभियान शुरू किया गया था। लेकिन इसके बाद होली की छुट्टियां हो जाने के कारण तीन दिन से अभियान बंद हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पहले सोमवार से 102 बूथों पर अभियान चलाने का निर्णय लिया था। लेकिन रविवार से आशा, आंगनबाड़ी, एनएचएम की ड्यूटी पोलियो अभियान में लगा दी गई । यही कर्मचारी कोरोना टीकाकरण भी कराती हैं। इसके चलते सोमवार को सिर्फ आठ बूथों पर ही अभियान चलेगा। हर बूथ पर 150 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बूथों पर चलेगा अभियान
जिला अस्पताल, कोठीगेट पीपीसी, गढ़ रोड सीएचसी, सपनावत सीएचसी, धौलाना सीएचसी, सिखैड़ा सीएचसी, गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी, पिलखुवा सीएचसी।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
पुरुष टीकाकरण---1004253
महिला टीकाकरण---904202
18 से 44 वर्ग का टीकाकरण--1220762
15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण--113920
60 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण--207988
45 से 60 आयु वर्ग वालों का टीकाकरण--383210
12 से 14 साल वाले---------------50
अब तक लगे टीके
कुल डोज---1925920
पहला डोज---1086620
दूसरा डोज---822992
बूस्टर डोज---16250
बूथों पर जाकर लगवाएं टीका
बच्चे बूथों पर आकर टीकाकरण करा लें, सोमवार को आठ बूथों पर टीके लगेंगे। अगले सोमवार से अभियान चलाकर कोरोना टीकाकरण को गति दी जाएगी।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed