{"_id":"622e37717a36f633a258f6e0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2353635103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पटना में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पटना में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पटना में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव पटना में रविवार को धर्मांतरण के आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन तथा अन्य ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब 25 महिलाओं और पुरुषों को थाने ले आई। इनसे पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव पटना निवासी एक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से एक धर्म से जुड़ा है। प्रत्येक रविवार को उसके घर में काफी लोग आते हैं। इस रविवार में काफी संख्या में लोग उसके घर में मौजूद थे। इसकी जानकारी राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को मिल गई। इसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए। धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। पुलिस ने घर में जाकर मामले की छानबीन की। घर में प्रार्थना का स्थान बनाया हुआ था। मौके पर लोगों की संख्या और आक्रोश को देखते हुए पुलिस कुछ महिलाओं और पुरुषों को पुलिस थाने ले गई। इस संबंध में महिला पुरुषों से पूछताछ करने के बाद फिलहाल उन्हें छोड़ दिया गया। पटना के ग्रामीणों ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
इस मौके विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, अरुण कुमार, राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी, मनीष, उमंग, ध्रुव, प्रियांशु, विशाल, प्रशांत, अनमोल, विपुल, हर्ष, आदित्य त्यागी, रजनेश त्यागी, शुभम, ईशु, विकास, धीरज, सिद्धार्थ, विनोद, आकाश, जतिन, शरद मौजूद रहे। सीओ एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल धर्मांतरण कराए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपी पक्ष से पूछताछ की जा रही है।