फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

होली पर हर 15 मिनट में मिलेगी बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
hapur news
होली पर हर 15 मिनट में मिलेगी बस
विज्ञापन

हापुड़। होली को देखते हुए स्थानीय डिपो ने कमर कस ली है। लोकल रूटों पर यात्रियों को हर 15 मिनट में रोडवेज बसें मिलेंगी। हापुड़ डिपो के अफसरों ने सभी लोकल मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। एआरएम का दावा है कि यात्रा करने के लिए यात्री परेशान नहीं होंगे।
स्थानीय हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न रूटों पर 105 बसें संचालित हैं। इनमें हापुड़-मोदीनगर पर 12, किठौर पर 10 बसें चलाई जाती हैं। इसके अलावा गाजियाबाद रूट पर 55 बसों का संचालन कराया जाता है। लेकिन बसों के कमी से यात्री खासे परेशान रहते हैं। उन्हें मजबूरी में डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। हालांकि अब होली पर्व पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो सके, इसकी व्यवस्था की गई है। उक्त रूटों पर 5-5 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

एआरएम संदीप नायक ने बताया कि यात्रियों को हर 15 मिनट में बसें की सुविधा मिलेगी। यदि रूटों पर बसें कम पड़ गई तो और बढ़ा दी जाएगी, लेकिन यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर नहीं होने दिया जायेगा। होली के दिनों में नियमित/संविदा चालक और परिचालकों के लिए होली प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। होली पर घर जाने के लिए लोगों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में पहुंची सभी बसें
विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कराने गई रोडवेज बसें डिपो पहुंच गई है। अब केवल 15 बसों के और आने का इंतजार किया जा रहा है। 90 बसें डिपो तक पहुंच गई हैं। जिससे अब बरेली, गाजियाबाद, दिल्ली, मोदीनगर, किठौर रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी बसों की सर्विस कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed