{"_id":"622cd6566f4eec6b411a090e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2353129178","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की खेती में बढ़ाया मान, पूसा में सम्मानित हुआ हापुड़ का किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की खेती में बढ़ाया मान, पूसा में सम्मानित हुआ हापुड़ का किसान
विज्ञापन
ओमवीर सिंह
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों की खेती में बढ़ाया मान, पूसा में सम्मानित हुआ हापुड़ का किसान
हापुड़। गांव ततारपुर निवासी किसान ओमवीर सिंह को फूलों की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पूसा में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा नवोन्मेषी किसान सम्मान से नवाजा गया है। प्रदेश भर से सिर्फ चार किसानों को ही यह सम्मान मिला है।
ओमवीर सिंह वर्ष 2011 से पॉलीहाउस में फूलों की खेती करते हैं, इससे पहले भी खेतों में गुलदावरी, ग्लैंड, गुलाब, गैंदा की खेती किया करते थे। फूलों की एक से एक उम्दा प्रजाति उनके पास मौजूद है। जिला स्तर पर कई बार सम्मान पा चुके ओमवीर को पूसा से निमंत्रण मिला। देशभर से इस मेले में हजारों किसान पहुंचे थे, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान निदेशक एके सिंह ने उन्हें नवोन्मेषी किसान सम्मान से नवाजा।
ओमवीर सिंह ने बताया कि इन दिनों ताइवान प्रजाति का तरबूज भी लगाया हुआ है, जो अंदर से दो रंग का होता है। इस तरबूज की जबरदस्त डिमांड है, फूलों में भी कई अन्य प्रजातियों को शामिल करेंगे।