फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लोक अदालत ने लंबे समय से अलग रहे छह जोड़ों को मिलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लोक अदालत ने लंबे समय से अलग रहे छह जोड़ों को मिलाया
विज्ञापन

हापुड़। पारिवारिक कलह के कारण लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे छह दंपतियों को लोक अदालत में मिलवाया गया। इसके अलावा कुल 8813 वादों का निस्तारण हुआ है। साथ ही दस करोड़ पच्चीस लाख 54 हजार तीन सौ 29 रुपये की धनराशि के समझौते हुए।
जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी की देखरेख में लोक अदालत की शुरूआत हुई। सिविल जज व प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने बताया कि जिला जज बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने नौ वादों का निस्तारण कर 4500 रुपये का अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन

अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय छाया शर्मा ने सात वादों का निस्तारण कर 31 लाख 33 हजार 811 रुपये का सेटलमेंट कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने 1685 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण करते हुए 5.10 लाख रुपये का अर्थदंड वूसल किया। सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम लवली जायसवाल ने 40 वादों का निस्तारण किया। जिसमें उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र में एक करोड़ 53 लाख 22 हजार आठ सौ 3 रुपये का सेटलमेंट किया। सिविल जज द्वितीय विकास कुमार सिंह ने 21 वादों का निस्तारण किया और दो लाख तीन सौ 44 रुपये का सेटलमेंट किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति मोगा ने 517 वादों का निस्तारण करते हुए 87 हजार छह सौ तीन रुपये का अर्थदंड वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना ग्रस्त पीड़ित पक्ष को दिलाई 2.38 करोड़ की धनराशि
पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अधिकारी विवेक कुमार ने पांच वादों का निस्तारण कर दो करोड़ 38 लाख 17 हजार रुपये की धनराशि दुर्घटना ग्रस्त पीड़ित पक्ष को दिलाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार कोर्ट रविंद्र कुमार ने 49 वादों का निस्तारण किया। जिसमें लंबे समय से अलग रह रहे छह दंपती को दोबारा से एक साथ रहने का समझौता कराया। अपर जिला जज पॉक्सो तृतीय कमलेश कुमार ने 242 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज पॉक्सो प्रथम श्वेता दीक्षित ने दो वादों का निस्तारण कर छह हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया। अपर जिला जज एससी-एसटी उमाकांत जिंदल ने आठ मुकदमों का निस्तारण किया। अपर जिला जज मृदुल दुबे ने पांच वादों का निस्तारण कर 15 सौ रुपये, अपर जिला जज पॉक्सो द्वितीय डॉ. रीमा बंसल ने 5 वादों का निस्तारण करते हुए दो हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम राखी चौहान ने तीन वादों का निस्तारण करते हुए 15 सौ रुपये का अर्थदंड वसूल किया।
सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट गढमुक्तेश्वर अनु चौधरी ने तीन सौ सात वादों का निस्तारण करते हुए 8850 रुपए का अर्थदंड लगाया और आठ लाख 77 हजार पांच सौ 27 रुपये के समझौते कराए। अपर सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर शमशुल रहमान ने 286 वादों का निस्तारण करते हुए 11 हजार दो सौ दस रुपए अर्थदंड वसूला और पचास हजार रुपये के समझौते कराए। सिविल जज प्रथम फरहीन खान ने 17 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज द्वितीय शालिनी त्यागी ने 117 वादों का निस्तारण कर 38 हजार आठ सौ पचास रुपये का अर्थदंड वसूल किया। साथ ही उन्होंने चार लाख 48 हजार सात सौ 92 रुपये के सेटलमेंट कराए। सिविल जज एफटीसी प्रथम अरुण कुमार द्वारा 117 वादों का निस्तारण कर 23 हजार नौ सौ रुपये का अर्थदंड वसूला और 21 लाख 32 हजार छह सौ 38 रुपये के समझौते कराए। सिविल जज एफटीसी द्वितीय ओम श्री चौरसिया ने 181 वादों का निस्तारण करते हुए 74 हजार तीन सौ रुपये वसूल किए और पांच लाख 23 हजार दो सौ आठ रुपये का सेटलमेंट किया। प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या भारद्वाज ने दो सौ पांच वादों का निस्तारण करते हुए 61 हजार सात सौ रुपये का अर्थदंड वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय नेेहा चौधरी ने 146 वादों का निस्तारण करते हुए 29 हजार पांच सौ पचास रुपये का अर्थदंड वसूल किया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना विजय चौधरी ने 25 वादों का निस्तारण करते हुए 36 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया। इसके अलावा श्रमायुक्त ने नौ वादों का निस्तारण करते हुए 26 लाख आठ हजार रुपये के समझौते कराए।

बैंकों ने रिकवरी से वसूले 4.98 करोड़
बैंकों के छह सौ 74 रिकवरी के मामलों में चार करोड़ 98 लाख 32 हजार रुपए के समझौते हुए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट में तीन हजार पांच सौ तीन मामलों में तीन करोड़ 68 लाख 82 हजार पांच सौ 55 रुपये के समझौते व जुर्माने हुए। न्यायालय के 125 मुकदमों में एक करोड़ 56 लाख 59 हजार सात सौ 48 रुपये के समझौते व जुर्माने किए गए। प्रशासनिक, बीएसएनएल, बीमा आदि विभागों के चार हजार एक सोलह मामलों में एक लाख 58 हजार 26 रुपये के जुर्माने व समझौते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed