फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना से पति की मौत, ससुरालियों पर सहायता राशि हड़पने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना से पति की मौत, ससुरालियों पर सहायता राशि हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना से पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मिली सहायता राशि को हड़प लिया और दहेज को लेकर उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं मायके में पहुंचकर देवर ने महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा। मामले में एसपी के आदेश पर महिला थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि आठ दिसंबर 2016 को उसकी शादी जनपद मुरादाबाद क्षेत्र के मझौला निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 15 लाख रुपये का दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे। लेकिन पति का साथ मिलने के कारण वह सब कुछ सहती रही। कोरोना संक्रमण से 15 सितंबर 2017 को पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। आठ अप्रैल 2018 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता मायके में रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि एक नवंबर 2020 को देवर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग पीड़िता के मायके पहुंचे। देवर ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि महिला थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed