{"_id":"622795414644ba465520f460","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2351371122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी तलाकशुदा महिला को एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलकर महिला को बेहोश कर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल करके लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसका पति से तलाक हो गया था। करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात मोहल्ला राजीव विहार निवासी युवक से हुई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया। जहां उसे धोखे से चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। होश में आने पर पीड़िता को उसके साथ हुई घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रोक दिया। इतना ही नहीं वह उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी हत्या की धमकी देने लगा। जिसके बाद उसने तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपी सैनी नगर निवासी जुगल तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।