{"_id":"62264038edaedc1a0c2f2099","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235085131","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली स्पेशल ट्रेन में सीटे हुईं फुल, 50 तक वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली स्पेशल ट्रेन में सीटे हुईं फुल, 50 तक वेटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली स्पेशल ट्रेन में सीटें फुल, 50 तक पहुंची वेटिंग
हापुड़। होली के अवसर पर चलाई गई स्पेशल ट्रेन में बुकिंग शुरू होने के साथ ही सीटें फुल हो गई हैं। अब वेटिंग शुरू हो गई है। होली के आसपास की तिथियों में वेटिंग 50 तक पहुंच गई है। टिकट की आस में यात्री मायूस लौट रहे हैं। यात्रियों के सामने अब तत्काल आरक्षण का विकल्प बचा है, या फिर उन्हें बसों का सहारा लेना पड़ेगा।
हापुड़, गाजियाबाद व स्थानीय जनपदों में बड़ी संख्या में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों के कामगार रगते हैं। पर्व, त्योहारों पर इनमें अधिकांश लोग अपने घरों को जाते हैं। होली का त्योहार 18 मार्च को है, लेकिन ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी शुरू हो गई है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर होली के लिए एक स्पेशल ट्रेन का ठहराव मिला है। इस ट्रेन का संचालन 10 मार्च से शुरू हो जाएगा और 22 मार्च तक जारी रहेगा। लेकिन इस स्पेशल ट्रेन में सीटें फुल हो गई हैं। हाल ही में 50 तक वेटिंग पहुंच गई है। ऐसे में अब रेलवे इस ट्रेन में अनारक्षित टिकट लागू करने पर विचार कर रहा है। रेलवे के अधिकारियों की माने तो जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। रेलवे ने सामान्य ट्रेनों में सीटें फुल होने पर स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी। अब 18 मार्च तक के लिए स्पेशल ट्रेन में भी बुकिंग फुल हो चुकी है। यदि अनारक्षित टिकट लागू नहीं होता है तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि अनारक्षित टिकट लागू करने के लिए उच्चाधिकारी विचार कर रहे हैं। यह फैसला उन्हीं का होगा।