फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मिशन इंद्रधनुष:-- -दो हजार ने लगवाया जानलेवा बीमारियों से बचाव का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मिशन इंद्रधनुष : -- दो हजार ने लगवाया जानलेवा बीमारियों से बचाव का टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सात जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए शून्य से दो वर्ष तक के 6540 बच्चे और 1232 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए सोमवार को मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन दो हजार को टीके लगाए गए, यह अभियान सात दिन चलेगा।
सीडीओ प्रेरणा सिंह ने गढ़ रोड सीएचसी पर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को इस अभियान से दूर न रखे। जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है, इसलिए छूटे बच्चों को टीका जरूर लगवाया जाए। सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने कहा कि टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही इन्हें टीके लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम चरण सात दिन चलेगा। द्वितीय चरण चार अप्रैल और तृतीय चरण दो मई से शुरू होगा। 511 सत्र लगाए गए हैं, जो हर छूटे बच्चे को टीका लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में चलेगा अभियान
अभियान के तहत जिले के सीमावर्ती इलाकों, ईंट भट्ठों, निर्माणाधीन साइट, दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि इन्हीं क्षेत्रों में सर्वाधिक बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं।
इन बीमारियों से होता है बचाव
मिशन इंद्रधनुष के तहत लगाए जाने वाले टीकों से बच्चों में तपेदिक, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस और खसरा जैसी बीमारी नहीं होती। इसके अलावा अभियान में गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया जाएगा।

जल्द लगवाएं टीका
कोरोना महामारी में जो बच्चे सात जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उनके अभिभावक जरूर बच्चों को टीका लगवाएं ताकि जानलेवा बीमारियों से उनकी सुरक्षा हो सके।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed