{"_id":"622394b5cc1008081a2bbef0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd234980430","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत के लिए 31 हजार वादो का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत के लिए 31 हजार वादो का होगा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में 31 हजार वादों का होगा निस्तारण
हापुड़। जिला न्यायालय सहित जनपद के समस्त अदालतों में 12 मार्च को लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें 31 हजार वादों का निस्तारण होगा। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक प्राधिकरण के पदाधिकारी सहित प्रशासन, बैंक, फाइनेंस कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे। जिसमें जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोक अदालत में बैंक रिकवरी से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित कराया जाए। प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत के लिए अभी तक न्यायालय सहित संबंधित विभागों ने 31 हजार वाद चिन्हित कर लिए है। आगामी दिनों में यह संख्या और अधिक बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए आठ मार्च को प्राधिकरण की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद नौ से ग्यारह मार्च तक संबंधित विभागों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा उन्होने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह समय से लोक अदालत के लिए वादों को चिन्हित कर लें।
बैठक में अपर जिला जज डॉ. रीमा बंसल, अपर जिलाधिकारी व लोक अदालत की नोडल अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, जिला विकास अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि विकास चंद्र गोयल, विकास सैन, एसके गिरि, विकास सैनी, वेद प्रकाश सोनी उपस्थित थे।