फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ऑन डिमांड वाहन चोरी कर नेपाल में भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा चोरी के वाहनों के साथ पकड़े गये वाहन चोर संवाद - फोटो : HAPUR
ऑन डिमांड पर वाहन चोरी कर नेपाल भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

हापुड़। दूसरे राज्यों से वाहन चोरी कर उन्हें नेपाल में ऑन डिमांड बेचने वाले एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हाफिजपुर और एसओजी की टीम ने गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 15 बाइक, पांच मास्टर चाबी, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार रात थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह और एसओजी प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वाहन चोरों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने बाईपास स्थित सोना पैट्रोल पंप के पास पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर इन लोगों ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों को पक़ड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से अवैध हथियार बरामद हुए। पूछताछ में बाइक भी चोरी की निकली। जिसके बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के अन्य वाहनों को भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी सुमित, पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा निवासी राजा, मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी राहुल उर्फ जितेंद्र और जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रामराज क्षेत्र के नया गांव निवासी नीशू के रूप में हुई। सुमित इस गिरोह का सरगना है और इसका संपर्क नेपाल में है। यही डिमांड के आधार पर वाहनों को चोरी कराता था और फिर सड़क मार्ग से ये लोग वाहनों को नेपाल बार्डर के आसपास के क्षेत्रों में लेकर पहुंचते थे। यही वाहनों का सौदा होता था। चोरी किए दुपहिया वाहनों को 25 से 30 हजार रुपये की कीमत तक बेचा जाता था। वाहन की कीमत नेपाल से आरोपियों के खाते में आती थी। पुलिस इसकी डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से बताया कि सुमित के नेपाल निवासी राजकुमार, अतुल और लक्ष्मी नामक महिला से संपर्क था। ये चोरी के वाहनों को खरीदने का काम करते थे। राजकुमार को नेपाल पुलिस ने कुछ दिन पहले जेल भेजा था। जेल में बंद रहने के बावजूद राजकुमार चोरी के वाहनों को खरीदने का धंधा चला रहा है। व्हाट्स एप मेसेज और फोन के जरिए वह गिरोह के सदस्यों को वाहनों का आर्डर देता था। एक वाहन चोरी करने के लिए गिरोह के सदस्य को दो हजार रुपये मिलते थे।

नेपाल तक सड़क मार्ग से पहुंच जाते थे वाहन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए वाहनों को सड़क मार्ग से ही नेपाल तक भेजते थे। एक वाहन को नेपाल पहुंचाने का इनाम दो हजार रुपये के रूप में दिया जाता था। नेपाल की सीमा से सटे इलाकों में गिरोह के सदस्यों की अच्छी सांठगांठ थी। बार्डर के चार से पांच किलोमीटर के दायरे में आरोपी अपने मुखबिरों को जगह-जगह खड़ा कर देते थे। ताकि, पुलिस के आने का पता चलता रहे। इन्हीं इलाकों से वाहनों को भारत की सीमा पार कर नेपाल भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed