{"_id":"621e53087c3dc5672159b11e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2347872140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर 96 कर्मचारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर 96 कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर 96 कर्मचारियों को नोटिस
हापुड़। विधानसभा चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ऐसे 96 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिले में प्रथम चरण में दस फरवरी को ही विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया था। मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कॉलेज के प्रवक्ता, चतुर्थ क्षेणी के कर्मचारियों, वरिष्ठ सहायक, सहायक अध्यापकों व लेखाधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। जिन्हें पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान प्राधिकारी, द्वितीय मतदान प्राधिकारी बनाया गया था। प्रथम चरण के दौरान कोरोना संक्रमण के भय के कारण काफी संख्या में कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अधिकतर की ड्यूटी नहीं काटी गई। ऐसे में बड़ी संख्या में कर्मचारी चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे थे।
सीडीओ प्रेरणा सिंह ने 96 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। सीडीओ ने बताया कि गैरहाजिर कर्मचारियों पर हर हाल में कार्रवाई होगी। चुनाव में सहयोग न करना बड़ी लापरवाही है। इसके लिए पहले ही कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया था।