{"_id":"621e5245b20d4f37561c85f1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2347863188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के लॉकर से दो लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के लॉकर से दो लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के लॉकर से 2.90 लाख रुपये चोरी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी में शाखा प्रबंधक ने कैशियर पर 2.90 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आवास विकास कालोनी निवासी इंशा अल्लाह खां ने बताया कि मेरठ रोड स्थित भारत फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में वह शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात है। कंपनी जरूरतमंद लोगों को बैंक लोन दिलाने का काम करती है। तीन फरवरी को लोन लेने वाले लोगों से कलेक्शन के रुप में प्राप्त हुए करीब 2.95 लाख रुपयों को कंपनी में कैशियर संतोष ने अलमारी में रखा था। अलमारी की चाबी भी संतोष के पास ही थी।
चार फरवरी को अचानक अलमारी में रखे 2.90 लाख रुपये चोरी हो गए। संतोष से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।