{"_id":"621e53079ba46212276f73b3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd234781740","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनस तीन डिग्री तापमान में आठ घंटे पैदल चलकर एयरपोर्ट पहुंचा आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनस तीन डिग्री तापमान में आठ घंटे पैदल चलकर एयरपोर्ट पहुंचा आकाश
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे विकल्प भारद्वाज के परिजनों से बात करते एसडीएम संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनस तीन डिग्री तापमान में आठ घंटे पैदल चलकर एयरपोर्ट पहुंचा आकाश
हापुड़। जिले का एक और छात्र आकाश डागर मंगलवार शाम सकुशल घर आ गया। अब तक तीन छात्रों की वापसी हो पाई है। माइनस तीन डिग्री तापमान में आठ घंटे पैदल चलने के बाद वह रोमानिया एयरपोर्ट पहुंचा था।
जिले के 15 छात्र यूक्रेन में फंसे थे। हापुड़ के जवाहर गंज निवासी जयविंदर सिंह के पुत्र आकाश डागर रोमानिया से देर शाम फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा। पिता और छोटा भाई तनिष्क उसे एयरपोर्ट पर लेने के लिए पहुंचे थे। घर लौटे आकाश डागर को देखकर उसकी मां सुषमा और चाची कुसुम डागर की आंखें भर आईं। बेटे को सकुशल देखकर सभी को चैन आया। आकाश ने बताया कि उसके हॉस्टल के ऊपर रूसी फाइटर जेट मंडरा रहे थे। सायरन के बीच यूक्रेन के जवाबी हमले में एक रूसी प्लेन उसकी आंखों के सामने ध्वस्त हो होकर हॉस्टल के पास ही गिर गया। वह मंजर भयावह था। आकाश ने बताया कि बार्डर पार करने के बाद भी परेशानियां कम नहीं हुई।
रोमानिया पहुंचाने के लिए जा रहे अनाप-शनाप पैसे
विकल्प भारद्वाज के पिता मनोज भारद्वाज ने बताया कि उनका बेटा माल्डोवा में है। वहां से उसे रोमानिया जाना है। रोमानिया बार्डर करीब 11 सौ किलोमीटर दूर है। छात्रों से अनाप-शनाप पैसा वसूला जा रहा है। उन्होंने पत्र लिखकर राहत की मांग उठाई है।
विज्ञापन
जिले के 12 छात्र अभी भी यूक्रेन और विभिन्न देशों के बॉर्डर पर आश्रय स्थलों में फंसे हैं। कई छात्रों से उनके परिजनों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इससे परिजन परेशान हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को किसी छात्र के बार्डर पार करने की सूचना नहीं मिली। इन छात्रों के मोबाइल भी बंद हैं।
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे छात्रों के घर
एसडीएम और तहसीलदार यूक्रेन में फंसे छात्रों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिजनों ने छात्रों की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि सरकार लगातार उन्हें लाने के प्रयास कर रही है।
मृतक छात्र नवीन को दी श्रद्धांजलि
गांव जरौठी में महिलाओं ने मंगलवार को रूसी हमले में मारे गए भारतीय छात्र नवीन को श्रद्धंजलि दी। सबली मंदिर में किन्नरों ने भी यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की।

यूक्रेन से हापुड़ पहुंचे आकाश डागर को घर पर मिठाई खिलाते आकाश की माता संवाद- फोटो : HAPUR

यूक्रेन से हापुड़ पहुंचे आकाश डागर को घर पर देख खुश होती आकाश की माता संवाद- फोटो : HAPUR

यूक्रेन से हापुड़ पहुंचे आकाश डागर के गले से लगकर ख़ुशी के आंसू नही रोक पाई आकाश की चाची संवाद- फोटो : HAPUR

बोर्डर पार करने के बाद शेलटर में शरण लेते छात्र नदीम सैफी संवाद- फोटो : HAPUR

एयरपोर्ट पर शरण लेते जीशान संवाद- फोटो : HAPUR

बोर्डर पार करने के बाद शेलटर में शरण लेते छात्र विकल्प भारद्वाज संवाद- फोटो : HAPUR