{"_id":"621bc259dabaef075e38eaf1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd234695277","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पति को जान मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पति को जान मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान पति को जान मारने की धमकी
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा के ग्राम प्रधान पति को शादी समारोह में गांव के ही एक व्यक्ति ने आठ दिन में जान से मारने की धमकी दी है। खुलेआम एलान कर, यह धमकी दी गई। इससे सहमे प्रधान ने थाने में तहरीर देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।
ग्राम प्रधान पति अली मूर्तजा ने बताया कि 26 फरवरी की शाम वह मेरठ रोड स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में शामिल था। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और अभद्रता करते हुए आठ दिन में हत्या कर देने का एलान किया।
आरोपी ने कहा कि प्रधान की हत्या करने के एवज में पांच लाख रुपये का ऑफर आया है। ग्राम प्रधान ने तहरीर में गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर सुपारी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की है, साथ ही थाने में तहरीर देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान पति को मिली धमकी के मामले में जांच करायी जा रही है। इस तरह धमकी देने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उचित कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।