फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चावल बेचने के नाम पर व्यापारी से सात लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चावल बेचने का झांसा देकर व्यापारी से सात लाख ठगे
विज्ञापन

हापुड़। चावल बेचने का झांसा देकर नगर के मोहल्ला त्यागी नगर निवासी व्यापारी मनोज कुमार गोयल से सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है। बताया कि वह ट्रक का इंतजार करता रहा, लेकिन चावल लेकर ट्रक नहीं पहुंचा। बाद में जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनोज कुमार गोयल ने बताया कि उनका चावल का व्यापार है। वे दूसरे प्रदेशों में चावल की खरीद फरोख्त करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के जनपद ग्वालियर के थाना डबरा क्षेत्र के झांसी रोड निवासी वीरेंद्र, भानू प्रकाश पहाड़िया, बिहार निवासी एक चावल मिल मालिक रामप्रवेश गौर, जनपद चंदौली निवासी मनोज प्रसाद और झारखंड के कुरमी टोला निवासी स्वास्तिक ट्रेडर्स के मालिक के माध्यम से दो ट्रक चावल सात लाख रुपये में खरीदा था। इन लोगों ने दो ट्रक चावल ट्रक में लदवाकर हापुड़ के लिए रवाना करने की बात कही। इन लोगों ने उसके वाट्सएप नंबर पर फर्जी बिल रशीद और अन्य दस्तावेज भेज दिए। जिसके बाद वह आश्वस्त हो गए और बताए गए बैंक खाते में सात लाख रुपये डलवा दिए। लेकिन जब ट्रक हापुड़ नहीं पहुंचे तो उन्होंने इनसे संपर्क किया। आरोपियों ने चावल भेजने से इनकार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी। मामले की शिकायत एसपी से की गई।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि एसपी दीपक भूकर के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में जल्द ही आरोपियों तक पहुंच पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed