फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

यूक्रेन में फंसे छात्रों से दूतावास ने साधा संपर्क, जल्द हो सकती है वतन वापसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
यूक्रेन में फंसा निशांत वर्मा। - फोटो : PILAKHWA
यूक्रेन में फंसे छात्रों से दूतावास ने साधा संपर्क, जल्द होगी वतन वापसी
विज्ञापन

हापुड़। भारतीय कूटनीतियों का असर देर से ही सही अब दिखने लगा है। यूक्रेन में फंसे जिले के अधिकतर छात्रों से भारतीय दूतावास ने संपर्क किया है, जिसके बाद छात्रों की सकुशल वापसी की उम्मीद जगी है। अधिकतर छात्र बस में सवार होकर बॉर्डर की ओर कूच कर चुके हैं।
यूक्रेन में साठा चौरासी के गांव शाहपुर फगौता का शिवम शर्मा भी तुर्नोफिल जोएबा शहर में फंसा हुआ है। पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि शिवम करीब 45 छात्र-छात्राओं के साथ स्वदेश वापसी के लिए एक बस में बैठकर रवाना हुआ है। सभी लोग अपने शहर से 750 किलोमीटर दूर रोमानिया के सुसेवा बॉर्डर पहुंच चुके हैं, जहां सभी एक बंकर में हैं। कृष्णा गली निवासी विकल्प भारद्वाज भी दूतावास के संपर्क है और उसे माल्डोवा के रास्ते निकाले की तैयारी है। जवाहर गंज निवासी आकाश डागर और फैसल भी रोमानिया बार्डर के लिए बस में सवार होकर निकल चुका है।
विज्ञापन

छात्रों की सकुशल वापसी के लिए हो रही दुआएं
छात्रों की सकुशल वापसी के लिए परिजनों के अलावा आम लोग भी चिंतित हैं। मंदिरों और मस्जिदों में लोगों द्वारा शनिवार को इसके लिए दुआ की गई।
शासन ने मांगी जानकारी
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत सरकार वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सक्रिय हो गई है। शासन की ओर से जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जिले के ऐसे छात्रों की सूची मांगी गई है जो यूक्रेन में फंसे हैं। जिसके बाद शनिवार को प्रशासनिक टीमों ने ऐसे छात्रों के परिजनों से संपर्क साधकर छात्रों की पूरी डिटेल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशांत ने परिजनों को बताए हालात
पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला वैष्णो कॉलानी निवासी निशांत वर्मा यूक्रेन में फंसा है। मोहनलाल का इकलौता पुत्र निशांत वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। मोहनलाल बताते हैं कि गत 24 फरवरी को बम धमाके के बाद निशांत अपने साथियों के साथ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पहुंच गया। फोन पर लगातार बातचीत हो रही है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से निशांत व उसके साथियों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है। निशांत ने भारत आने के लिए पहले से ही 26 फरवरी की फ्लाइट बुक की है, लेकिन युद्ध चलने के कारण आना मुश्किल लग रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री यशपाल सिंह ने इस बाबत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात कर छात्रों को सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। एसडीएम धौलना सुनीता सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। परिजन समस्त डिटेल उन्हें या जिला स्तर पर दे सकते हैं। जिसमें यूक्रेन के शहर का नाम, पासपोर्ट संख्या, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज शामिल होने चाहिए।

मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों की सलामती के लिये दुआ करते नमाजी  संवाद

मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों की सलामती के लिये दुआ करते नमाजी संवाद- फोटो : HAPUR

यूक्रेन में फंसे छात्र शिवम का फोटो संवाद

यूक्रेन में फंसे छात्र शिवम का फोटो संवाद- फोटो : HAPUR

यूक्रेन में फंसे छात्र शिवम का फोटो दिखाते परिजन  संवाद

यूक्रेन में फंसे छात्र शिवम का फोटो दिखाते परिजन संवाद- फोटो : HAPUR

यूक्रेन में फंसे छात्रों की सलामती के लिये मंदिर में दुआ करते लोग   संवाद

यूक्रेन में फंसे छात्रों की सलामती के लिये मंदिर में दुआ करते लोग संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed