{"_id":"6217c067d892c153d6424a41","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2345508165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन
हापुड़। विधानसभा चुनाव के बाद अब जिला प्रशासन विधान परिषद के चुनाव की तैयारी में लग गया है। मतगणना के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एमएलसी का चुनाव मार्च-अप्रैल में होना है। 15 मार्च से नामांकन शुरू होगा। जबकि 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। एमएलसी चुनाव की मार्च में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 15 से 19 मार्च तक एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन होगा। नाम-निर्देशनों की समीक्षा 21 मार्च, नाम वापसी 23 मार्च तक होगी। इसके बाद जिले के छह मतदान केंद्रों पर 868 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जबकि 12 अप्रैल को जिले में मतगणना की जाएगी। 16 अप्रैल से पूर्व ही निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम अनुज सिंह ने इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान मतदान केंद्रों के सुझाव व आपत्ति को अपने लेटर हैड पर लिखित में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
चुनाव में एक सांसद, तीन विधायक, एक जिला पंचायत अध्यक्ष, तीन नगर पालिका अध्यक्ष, एक नगर पंचायत चेयरमैन, 115 सदस्य, 273 ग्राम प्रधान, 471 बीडीसी अपने मत का प्रयोग करेंगे।