{"_id":"6217bef99fd8da3bae67993f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2345497131","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के नलकूप बिलों पर मिलेगी 50 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के नलकूप बिलों पर मिलेगी 50 फीसदी छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को नलकूप बिलों पर मिलेगी 50 फीसदी छूट
हापुड़। जिले के नलकूप किसानों को अब बिजली निगम हिंदी में बिल जारी करेगा, जिसमें किसी भी संशय को आसानी से पढ़ा जा सकेगा। साथ ही पूरे बिल पर रेट दर को कम करने के बजाय सरकारी अनुदान 50 प्रतिशत तक रहेगा, जिससे नलकूपों के बिल आधे किए जाएंगे। जनवरी 2022 से यह सुविधा लागू कर दी गई है।
जिले में नलकूप किसानों की संख्या 12 हजार से अधिक है, अधिकांश किसानों के नलकूप कनेक्शन की क्षमता 7.50 एचपी है। जिसका अनमीटर्ड वाला बिल करीब 1500-1600 रुपये/महीना आता था। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा नलकूप बिलों के बिल आधे करने के आदेश किए गए थे।
जनवरी 2022 से जिले में यह योजना लागू कर दी गई है। हालांकि बिलों की दरों को नहीं घटाया गया है, जितना बिल बनता है, उसका 50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा। बिल में भी इसे देखा जा सकता है, बड़ी राहत यह भी है कि अब किसानों को बिल हिंदी में ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
दो पेज का बिल होगा, जिसमें हर बारीकि को बिंदुवार दिया जाएगा। हिंदी के साथ ही अंग्रेजी के शब्द भी होंगे, जिससे तकनीकी शब्द भी आसानी से समझे जा सकेंगे। फरवरी महीने में अब इसी तरह के बिल किसानों को जारी किए जा रहे हैं।
घोटाले के शिकार किसानों के बिल होंगे संशोधित
बिजली निगम में हुए घपले के शिकार किसानों के बिलों को पहले हाथों से संशोधित किया जाएगा। इसके बाद जनवरी 2022 के बाद के बिल को आधा कर, बिल वसूला जाएगा। अफसरों का दावा है कि किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
किसानों से बकाया जमा करने की अपील
जिले के नलकूप किसानों को करोड़ों रुपये बकायेदारी है, जिसे जमा करने के संबंध में बिजली निगम की ओर से फोन कॉल करायी जा रही हैं। निर्बाध आपूर्ति के लिए किसान समय से बिल जमा करें।
हाफ बिल योजना लागू
जिले के नलकूप किसानों को हिंदी में ही बिजली के बिल जारी किए जाएंगे। आधा बिल किए जाने की योजना जिले में लागू कर दी गई है।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।