फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शिक्षा प्रसार समिति चुनाव के लिए श्री सरस्वती ग्रुप ने घोषित किया पैनल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शिक्षा प्रसार समिति चुनाव के लिए श्री सरस्वती ग्रुप का पैनल घोषित
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर और डिग्री कॉलेज का संचालन करने वाली संस्था (शिक्षा प्रसार समिति) के चुनाव की तैयारी अब तेज हो गई है। सोमवार को श्री सरस्वती ग्रुप ने अपना पैनल घोषित कर दिया है। जबकि दूसरा गुट भी जल्द पैनल घोषित करने की तैयारी कर रहा है।
शिक्षा प्रसार समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप ने आठ प्रत्याशी, डिग्री कॉलेज के आठ सदस्य और इंटर कॉलेज में पांच सदस्यों वाली कमेटी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन

इसमें अशोक गुप्ता बीमे वाले अध्यक्ष, पुरुषोत्तम शरण चौबे उपाध्यक्ष, सुरेश चंद संपादक मंत्री, अजय अग्रवाल मुर्गी दाने वाले उपमंत्री, सुधीर अग्रवाल चोटी प्रबंधक, अजय मंगल गुप्ता उपप्रबंधक, ललित गोयल कोषाध्यक्ष, अनिल गुप्ता आलू वाले ऑडिटर पद पर प्रत्याशी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आठ सदस्यों वाली कमेटी में प्रोफेसर आरडी शर्मा, प्रोफेसर डीके राठी, वीरेन्द्र कुमार सर्राफ पिल्लू,, दिनेश कुमार शर्मा, सुशील कुमार मित्तल व पांच सदस्यों वाली कमेटी में हरिकिशन कली वाले, धर्मेंद्र शर्मा, चन्द्रप्रकाश, पिटूं व अमित अग्रवाल मुन्ना घोषित किए गए।
पिछले चुनाव में गोयल ग्रुप का था दबदबा
तीन वर्ष पहले यह चुनाव गोयल ग्रुप और बाबू लक्ष्मी नारायण ग्रुप के बीच हुआ था। इसमें समस्त आठ पदाधिकारी गोयल ग्रुप के विजेता रहे। जिसमें प्रधान पद पर विजय गोयल, उप प्रधान प्रभात अग्रवाल, सचिव सुरेश चंद संपादक, उप सचिव अमित अग्रवाल जोनी छावनी वाले, मैनेजर आनंद आर्य, ज्वाइंट मैनेजर पुरुषोत्तम अग्रवाल, ऑडीटर सुशांत बंसल, कैशियर विकास गोल्डी विजेता रहे थे।
सचिव और सह प्रबंधक ने बनाया श्री सरस्वती ग्रुप
पिछले चुनाव में भले ही गोयल ग्रुप का दबदबा रहा, लेकिन अंदर खाने पदाधिकारियों के बीच काफी मनमुटाव भी चला। यही कारण रहा कि कि इस बार सचिव सुरेश चंद संपादक व सह प्रबंधक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने इस ग्रुप को छोड़ दिया है और श्री सरस्वती ग्रुप बनाकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

बाबू लक्ष्मी नारायण ग्रुप की हुई थी हार
बीते चुनाव में बाबू लक्ष्मी नारायण ग्रुप की हार हुई थी। इस बार चुनाव में इस ग्रुप के नाम को लेकर चर्चा कम ही चल रही है। वहीं, दूसरा ग्रुप अभी पत्ते नहीं खोल रहा, हालांकि जल्द ही पैनल घोषित करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed