{"_id":"621285d70428204af86d3be7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2343529148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर पर छापा, मैनेजर समेत सात हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर पर छापा, मैनेजर समेत सात हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पा सेंटर पर छापा, मैनेजर समेत सात हिरासत में
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को शहर की रेलवे रोड स्थित गंगा टावर में चल रहे एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने महिला मैनेजर समेत पांच युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। सभी को कोतवाली लाया गया, जिसके बाद शाम को सभी को छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों की जांच करने के बाद सब कुछ सही पाया गया है।
कोतवाली पुलिस को रविवार को रेलवे रोड के गंगा टावर में एक स्पा सेंटर अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि स्पा सेंटर को गाजियाबाद का एक युवक संचालित कर रहा था। जिस पर दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की युवतियां काम कर रही थीं। सात लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज किसी ने भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए थे। बाद में रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात दिखा दिए गए। सभी की आईडी भी चेक की गई। जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।