फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ की बेटी ने नृत्य स्पर्द्धा में रचा कीर्तिमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
hapur news
छात्रा ईशा को डायमंड झूमका देकर सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी संवाद - फोटो : HAPUR
हापुड़ की बेटी ने नृत्य स्पर्द्धा में रचा कीर्तिमान
विज्ञापन

हापुड़। गोयना जूनियर हाईस्कूल में कक्षा चार की छात्रा ईशा को अमेरिका से सम्मान के तौर पर हीरे के झुमके भेजे गए हैं, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों के समक्ष बेटी को यह सम्मान दिया गया। पूरे देश में सिर्फ तीन छात्रों को यह सम्मान मिला है, जिसमें हापुड़ की ईशा भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि सरकारी विद्यालय में पढ़ते हुए ईशा ने यह कीर्तिमान रचा है।
अमेरिका की संस्था सत्यमेव जयते द्वारा ऑल इंडिया स्तर पर ऑनलाइन (आशा की किरण) नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से संबंद्ध स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया था, देशभर के कोने कोने से छात्र/छात्राएं इस कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन

गोयना स्थित जूनियर हाईस्कूल की छात्रा ईशा ने भी ऑनलाइन नृत्य में अपना प्रदर्शन किया। ईशा एक गरीब परिवार से है, उसके पिता सुनील मेहनत मजदूरी करते हैं, माता पूनम देवी गृहणी है। अमेरिका की संस्था द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को इस सम्मान की जानकारी दी गई। इसके उपलक्ष्य में गोयना के जूनियर हाईस्कूल में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि ईशा ने ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थानों में जगह बनाई है। इसके लिए ईशा को अमेरिका की संस्था द्वारा सम्मान के तौर पर हीरे के झुमके भेट किए गए हैं। कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को उसकी माता पिता के साथ सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रियंका गुप्ता, नीलम रानी, सीमा मलिक, रंजना सिंह, रूबी सहरावत, ममता त्यागी, अमिता अग्रवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed