फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाइक चोरी की बटवारे का विवाद होने पर दी लूट की सूचना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बाइक चोरी की बटवारे का विवाद होने पर दी लूट की सूचना
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक से बाइक लूट ली। युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ में पता चला कि युवक ने अपने दो साथियों के साथ पिलखुवा मेडिकल कालेज से बाइक लूटी थी। लेकिन बटवारे का विवाद होने के बाद दो साथी मारपीट कर बाइक लेकर चले गए, जिसके बाद युवक ने पुलिस को बाइक लूट की फर्जी सूचना दे दी।
गाजियाबाद के भोजपुर निवासी समीर ने पुलिस के 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि वह फिलहाल पिलखुवा के गांव बझैड़ा में रहता है। शनिवार शाम वह किसी काम से थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह हर्ष विहार के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे की बट से समीर के सिर पर वार किया और उसकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना देहात प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने समीर से बात की तो मामला खुल गया। दरसअल, समीर की जेब से पुलिस को नगदी बरामद हुई और उसका मोबाइल भी पुलिस को उसकी जेब से मिल गया, लेकिन उसने किसी और का मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी थी। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि समीर ने अपने दो साथियों के साथ पिलखुवा के मेडिकल कालेज से बाइक चोरी की थी। फिर तीनों ने शराब पी और इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। उसके दोनों साथी मारपीट करने के बाद बाइक लेकर चले गए, जिसके बाद उसने पुलिस को बाइक लूट की सूचना दे दी। उसके खिलाफ पहले भी ऐसे मामले दर्ज हैं। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed