{"_id":"621137cd2951fd2085470344","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2343097140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडरेज में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडरेज में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे के साथ मारपीट
हापुड़। भाजपा के पूूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी के भतीजे विवेक त्यागी के साथ कुछ युवकों ने पिलखुवा में गाजियाबाद से लौटते समय मारपीट कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा नेता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
हापुड़ निवासी संजय त्यागी ने बताया कि शनिवार देर शाम भतीजा विवेक त्यागी अपनी कार से घर लौट रहा था। मारवाड़ पुलिस चौकी के निकट साइट नहीं देने के चलते ओवर टेक कर पीछे से आ रही कार सवार युवकों ने विवेक को रोक लिया। कार से बाहर आए कुछ युवकों ने विवेक को कार से खींचकर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया। विवेक ने मारपीट की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर संजय त्यागी के साथ काफी संख्या में भाजपाई मारवाड़ पुलिस चौकी पर पहुंच गए।
सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि मामला रोडरेज से जुड़ा है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।