फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लिफ्ट देकर महिला के बैग से नकदी-जेवर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लिफ्ट देकर महिला के बैग से नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर निवासी महिला को हापुड़ छोड़ने के बहाने कुछ लोगों ने कार में लिफ्ट दी। इसी दौरान महिला के बैग में रखी दस हजार रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मोरपुर निवासी नीरज ने बताया कि 14 फरवरी को वह अपने पुत्र वैष्णवी के साथ किसी काम से हापुड़ जाने के लिए घर से निकली थी। पुरानी चौकी मोरपुर के पास वह बस के आने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में दो महिलाएं समेत कुछ लोग सवार थे। कार के चालक ने उसे लिफ्ट देकर हापुड़ छोड़ने की बात कही। उसने कार में बैठने से इनकार किया तो कार चालक ने दस रुपये के किराए में हापुड़ तक छोड़ने का भरोसा दिया। इसके बाद वह कार में सवार हो गई।
विज्ञापन

कुछ दूर चलने के बाद चालक ने कार खराब होने की बात कहते हुए कार को रोक दिया। उसने कार से नीचे उतरकर बैग की जांच की तो उसमें रखी दस हजार रुपये की नकदी और कुछ आभूषण गायब थे। महिला के द्वारा शोर मचाने पर कार सवार फरार हो गए। पीड़िता ने मामले में थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ तेजवीर सिंह का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी से कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed