{"_id":"620d32f9a26c6d50bf2f9fab","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2341751171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के वोटों की होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के वोटों की होगी गिनती
विज्ञापन
मंडी में स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा करते बीएसएफ के जवान संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के वोटों की होगी गिनती
हापुड़। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण के दौरान मतदान हो चुका है, अब मतदाताओं की ओर से जीत हार के कयास लगाए जा रहे हैं। मतगणना 10 मार्च को नवीन मंडी परिसर में होगी। जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। मतगणना के लिए छह हॉल में 42 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल पर मतगणना होगी।
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 11,26684 मतदाताओं में से 67.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद जिले में कुल 35 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। अब मतदाताओं को वोट खुलने का इंतजार है। 10 मार्च को जिला प्रशासन सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर से हुए मतदान की गिनती कराएगा। करीब ऐसे 800 मतों की गिनती की जाएगी। विधानसभा सीटों की गिनती दो-दो हाल में कई राउंडों में की जाएगी। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि हापुड़ विधानसभा सीट की मतगणना 30 राउंड, धौलाना विधानसभा सीट की मतगणना 32 राउंड और गढ़ विधानसभा सीट की मतगणना 29 राउंड में की जाएगी।
मतगणना के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जल्द ही इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। दोपहर बाद तक तीनों विधानसभा सीटों के नतीजे आ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कड़ी निगरानी में ईवीएम
मतगणना से पहले ईवीएम का स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखा गया है। यहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती गई है। तीन पालियों में 24 घंटे मजिस्ट्रेट तैनात रहकर यहां की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।