फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चुनावी खर्च में भाजपा से गढ़ और धौलाना के प्रत्याशी आगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चुनावी खर्च में भाजपा से गढ़ और धौलाना के प्रत्याशी आगे
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव में खर्चा करने में भाजपा के प्रत्याशी सबसे आगे रहे हैं। धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर के प्रत्याशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च किया है। जबकि हापुड़ में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी गजराज सिंह पहले वहीं भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती दूसरे नंबर पर हैं। इसमें हरेंद्र सिंह ने 10.53 लाख और धर्मेश तोमर ने 9.16 लाख रुपये खर्च किए हैं।
निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनाव मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों को 40 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति थी। इस बार चुनाव लड़ने की प्रक्रिया अलग रही। कोरोना संक्रमण के कारण वर्चुअल रैलियां हुईं। लाउड स्पीकरों का शोर शराबा भी कम रहा और प्रचार की सामग्री भी सीमित रही। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को चुनाव में हर दिन होने वाले खर्च का ब्योरा देने के आदेश दिए थे। इसके लिए हर चीज के रेट भी निर्धारित किए गए थे। जिसके हिसाब से प्रत्याशियों ने अपने अपने खर्च का ब्योरा समिति को दिया है।
विज्ञापन

एक्सपेंडीचर मानीटिरिंग सेल के नोडल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि चुनाव खर्च की सीमा पहले 28 लाख तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर बाद में 40 लाख रुपये किया गया। प्रत्याशियों द्वारा दिए गए चुनावी खर्च के ब्योरे का खर्च रजिस्टर से मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों का खर्च
प्रत्याशी पार्टी खर्च
विजयपाल भाजपा 6,92260
गजराज सिंह सपा रालोद 7,62414
मनीष सिंह बसपा 4,98270
भावना बाल्मीकि कांग्रेस 4,15070
बीपी नीलरत्न आजाद समाज पार्टी 88,92
वीरपाल सिंह आप 5000
कैलाश चंद निर्दलीय 45365
संजीव गांधी निर्दलीय 50
किरनपाल बहुजन मुक्ति पार्टी 5,39661
कपिल कुमार निर्दलीय 00
धर्मेंद्र भाजद 38090
चंद्रपाल सिंह निर्दलीय 24000
गढ़ विधानसभा -
प्रत्याशी पार्टी खर्च
हरेंद्र सिंह भाजपा 10,53718
मदन चौहान बसपा 7,18563
आभा चौधरी कांग्रेस 5,14920
रविंद्र चौधरी सपा रालोद 8,78660
गोपाल शर्मा आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी, 87,940
नरेंद्र सौलंकी आप 2,52971
फुरकान एआईएमआईएम 2,54,810
घनश्याम आजाद समाज पार्टी 84819
विरेंद्र सिंह जन अधिकार पार्टी 34,800
शिव कुमार चौहान निर्दलीय 18317
---
धौलाना विधानसभा सीट --
प्रत्याशी पार्टी खर्च
धर्मेश तोमर भाजपा 9,16956
असलम चौधरी सपा 8,10076
बासिद प्रधान बसपा 365669
चंद्रमोहन चौहान आप 145544
अरविंद शर्मा कांग्रेस 3,61103
ब्रिजेश कोरी स्वतंत्र जनता राज पार्टी 29,240
त्रिवेदी शर्मा नागरिक चेतना पार्टी 13,275
प्रमोद कुमार निर्दलीय 1,59065
आरिफ एआईएमआईएम 2,59,279
कुलदीप निर्दलीय 00
क्रीति प्रताप सिंह निर्दलीय 15,855
आसमा निर्दलीय 92,620
नाजिम जनाधिकार पार्टी 1,0275
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed