फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था ठगी का धंधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था ठगी का धंधा
विज्ञापन

हापुड़। लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाला गिरोह कोचिंग सेंटर की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस ने इनके सरगना समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच युवतियां भी शामिल हैं। अभी तक आरोपी कई लोगों से लाखों रुपयों की ठगी कर चुके थे।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम साइबर सेल की टीम ने मोदीनगर रोड स्थित ब्लॉक के पास खुले एक फर्जी काल सेंटर से मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी साकिफ उर्फ साकिब, कोटला मेवातियान निवासी रुकैया उर्फ रुक्की, पुराना बाजार निवासी हुमा, मोती कालोनी भंडा पट्टी निवासी आबिदा, थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी शिवानी और ओम विहार निवासी नेहा को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि गांव सरावा निवासी राहुल कॉल सेंटर का संचालन करता है। किसी को शक न हो इसके लिए कॉल सेंटर को कोचिंग सेंटर का रूप दिया हुआ था। इसके अलावा नए युवक युवतियों को उसने काम पर रखा था।
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर लगाया चूना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों के मोबाइल नंबर का डाटा उपलब्ध कराकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर युवक युवतियां इन नंबरों पर फोन करते थे। लोगों को सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का लालच देते थे। भोले-भाले लोग उनकी बातों में आ जाते थे। जब व्यक्ति लोन लेने के लिए तैयार हो जाता था तो गिरोह के सदस्य उनसे लोन पास करवाने के लिए पंजीकरण शुल्क, फाइल खर्च, प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी के नाम पर लाखों रुपये ठग लेते थे। अभी तक कई लोगों को शिकार बनाकर आरोपी लाखों रुपये ठग चुके हैं, किस किस से ठगी की गई, इसकी पुलिस जांचकर रही है। हालांकि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सरगना राहुल अभी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed