फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना के साठा चौरासी गांवों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना के साठा चौरासी गांवों में 70 फीसदी से अधिक मतदान
विज्ञापन

हापुड़। जिले में हापुड़ और गढ़ के अलावा सबसे महत्वपूर्ण सीट धौलाना विधानसभा की रही है। मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर हार जीत का आंकड़ा सबसे अधिक उलझा हुआ है। मुस्लिम बाहुल्य गांवों में जहां मतदान का प्रतिशत अधिक रहा, वहीं साठा चौरासी के ठाकुर बाहुल्य गांवों में भी मतदान का प्रतिशत औसतन 70 से ऊपर रहा है। ऐसे में अब सियासी दलों की निगाह एससी मतों के बिखराव पर है।

इस सीट पर मुकाबला दो दिग्गजों में है। दोनों ही नेताओं की पूर्व की छवि शुरू से ही इस चुनाव को रोमांचक बन रही थी। बसपा से सपा में आए असलम चौधरी को रोकने के लिए केवल धर्मेश तोमर को ही सबसे कारगर माना जा रहा था। यही कारण रहा कि भाजपा हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया। हालांकि यह विश्वास कितना कारगर साबित होता है, इसका पता 10 मार्च को ही लग सकेगा। लेकिन माना जा रहा है कि इस बार जीत का अंतर बेहद कम माना जा रहा है। साठा चौरासी के लोगों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। मुस्लिम बाहुल्य गांवों के अलावा ठाकुर बाहुल्य गांवों में मतदान प्रतिशत बढ़ने से यह साबित हो गया है कि टक्कर कांटे की रहने वाली है। इसमें एससी वोटों का बिखराव भी अहम भूमिका में रहेगा।
विज्ञापन

-----
साठा चौरासी के गांवों में मतदान की स्थिति -
गांव कुल बूथ कुल मतदान
शाहपुर फगौता 4 72.80
नंदपुर 2 76.39
सिवाया 2 73.69
करीमपुर 2 78.35
नरायनपुर 3 77.04
कपूरपुर 2 77.73
सपनावत 8 68.62
लतीफपुर माजरा 1 85.34
नारायना 2 70.37
कृपानगर 2 73.78
पारपा 3 ि 69.16
नंगला गज्जू 1 69.03
समाना 3 69.51
इकलैड़ी 2 76.19
सुखदेवपुर 1 64.86
डोमा टीकरी 1 79.64
कमरुद्दीन नगर 2 64.22
बासतपुर 2 74.14
नंगला काशी 1 76.61
नंगला छज्जू 1 87.95
सोलन 3 69.09
दौलतपुर 2 75.97
धौलाना 10 67.45
ककराना 3 85.67
बझैड़ा खुर्द 3 74.57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed