फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मतदान की परीक्षा में पास हुए भाजपा के पदाधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मतदान की परीक्षा में पास हुए भाजपा के पदाधिकारी
विज्ञापन

हापुड़। बूथ तक वोटरों को पहुंचाने की मुहिम में हापुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा के पदाधिकारी कामयाब रहे हैं। अधिकतर बूथों पर मतदान प्रतिशत बेहतर रहा है। हालांकि इन वोटों में कितने प्रतिशत वोट भाजपा के पक्ष में पड़े हैं, यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा काफी समय से तैयारी कर रही थी। मेरा बूथ सबसे मजबूत जैसे अभियान चलाकर बूथ अध्यक्षों ने अभियान चला दिया था। ऐसे में बूथ अध्यक्षों और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों पर काफी दबाव था कि अपने-अपने बूथों पर मतदान प्रतिशत ठीक रहे। 10 फरवरी को जिले में मतदान प्रतिशत पहले से भी बेहतर रहा। सभी वर्गों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसे में भाजपा के अधिकतर पदाधिकारी भी अपने बूथों पर वोटरों को ले जाने में कामयाब रहे। भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिवाल के ददायरा स्थित बूथ पर सबसे अधिक 77.41 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि इस सीट के चुनाव संयोजक व नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत इस मामले में तीसरे और दक्षिणी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंहल दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों के बूथों पर मतदान की स्थिति -
नाम पद बूथ प्रतिशत
अमित सिवाल जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा 77.41
प्रवीण सिंहल दक्षिण मंडल अध्यक्ष 67.22
प्रफुल्ल सारस्वत चुनाव संयोजक 66.66
कविता बाना जिला मंत्री 65.10
कपिल एसएम जिला कोषाध्यक्ष 63.61
मोहन सिंह जिला महामंत्री 59.42
पायल गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा 57.16
विनीत दीवान उत्तरी मंडल अध्यक्ष 50.89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed