फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिला पंचायत सदस्य पति का सपा से निष्कासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला पंचायत सदस्य के पति का सपा से निष्कासन
विज्ञापन

हापुड़। सपा से अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिताने वाले गांव बझैड़ा निवासी इस्तेकार उर्फ इस्ते को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया है।

धौलाना विधानसभा में सपा, रालोद के गठबंधन से असलम चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया था। आरोप है कि पार्टी के कार्यकर्ता और जिला पंचायत सदस्य का पति इस्तेकार ने दूसरी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार किया। जिसकी वायरल वीडियो शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंची। मामले की गंभीरता पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका संज्ञान लिया, उनके आदेश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस्तेकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का पत्र प्राप्त हुआ है, इसमें इस्तेकार को पार्टी से निष्कासित करने का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन

वही, इस्तेकार उर्फ इस्ते ने बताया कि गठबंधन से वर्तमान प्रत्याशी उनसे द्वेषभावना रखते हैं। हाईकमान ने एक तरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed